अल्मोड़ा: पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की बैठक संपन्न, विक्रेताओं ने इस बात पर जताया गहरा रोष, जानें

आज पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई । बैठक में इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया गया कि विभाग आए दिन नए नए आदेश देकर सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं का उत्पीड़न कर रहा है । जिसे अब सहन नहीं किया जाएगा ।

01 जुलाई से विक्रेताओं द्वारा बायोमेट्रिक खाद्यान का वितरण नहीं किया जायेगा

बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व में लिए निर्णय के अनुसार 01 जुलाई से विक्रेताओं द्वारा बायोमेट्रिक खाद्यान का वितरण नहीं किया जायेगा यदि किसी भी विक्रेता का विभाग द्वारा उत्पीडन किया गया तो उसका पुरजोर विरोध किया जायेगा तथा सभी विक्रेताओं द्वारा सामूहिक त्यागपत्र देने को बाध्य होना पड़ेगा। समिति ने सभी विक्रेताओं से अनुरोध किया गया कि वह 01 जुलाई से बायोमेट्रिक खाद्यान का वितरण न करें यदि विभाग किसी भी विक्रेता के विरुद्ध कोई कार्यवाई करेगा तो समिति पूरे तरह से विक्रेता के साथ है व किसी भी विक्रेता के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं होने दी जायेगी।

माह के अन्त तक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन

प्रदेश अध्यक्ष  मनोज वर्मा ने बताया कि इस माह के अन्त तक प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जायेगा । जिसमें कुमाऊं मण्डल के सभी जिलों के पदाधिकारी व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शामिल होगें जिसमे अन्तिम निर्णय लिया जायेगा कि आगामी रणनीति क्या होगी ।

ये रहे उपस्थित

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मनोज वर्मा जिलाध्यक्ष संजय साह, जिलामहामन्त्री केसर खनी प्रदेश संयोजक अभय साह, प्रदेश सलाहकार दिनेश गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण सिंह आदि उपस्थित थे।