अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी ने आपातकाल को कालादिवस के रूप में मनाया

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी ने कालादिवस मनाया। हवालबाग विकासखंड के न्याय पंचायत खत्याड़ी में आयोजित आपातकाल पर एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई।

कहीं यह बात-

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की ओर से देश में आपातकाल लगाया जाना राजनीति के इतिहास का काला अध्याय था। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि 25 जून 1975 की रात में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर दिया था। यह भारतीय राजनीतिक इतिहास का काला अध्याय था। कहा कि हाईकोर्ट की ओर से इंदिरा गांधी के खिलाफ दिया गया फैसला इस आपातकाल की सबसे अहम वजह थी, जिसमें इंदिरा गांधी को चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का दोषी पाया गया था। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि कांग्रेस के शासन काल में अराजकता, भ्रष्टाचार, कुशासन से जनता त्राहि-त्राहि कर रही थी। जनता का मूड कांग्रेस सरकार के विपरीत था, ऐसे में सत्ता से बेदखल होने के डर से तत्कालीन प्रधानमंत्री ने आपातकाल लागू किया। आपातकाल के बाद इंदिरा हटाओ देश बचाओ का नारा बुलंद हुआ।

यह लोग रहें मौजूद-

यहां मंडल अध्यक्ष प्रकाश सिंह बिष्ट, प्रधान अर्जुन बिष्ट, राजेंद्र लटवाल, आनंद सिंह कनवाल, राहुल बिष्ट, महेंद्र रावत, मनोज बिष्ट, धन सिंह नेगी, रोहित नेगी, डूंगर राम, राजेंद्र राम, मनोज कनवाल, मुस्तकीन मलिक, गोविंद सिंह, टिकम सिंह लटवाल, नरेंद्र कनवाल, मदन बिष्ट आदि मौजूद रहे।