अल्मोड़ा: ‘न्याय के देवता’ यानी गोल्ज्यू भगवान की संदेश यात्रा इस दिन पंहुचेगी अल्मोड़ा, होगा भव्य स्वागत

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। नवंबर में ‌‘न्याय के देवता’ यानी गोल्ज्यू भगवान की संदेश यात्रा शुरू हो गई है।

गोल्ज्यू संदेश यात्रा

यह यात्रा चार नवंबर को चंपावत से शुरू हुई और 24 नवंबर को समाप्त होगी। यात्रा चम्पावत से शुरू होकर कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न नगरों से गुजरती है और पुनः चम्पावत में समाप्त होती है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के लोगों को अपनी संस्कृति, परंपराओं और पौराणिक धरोहर से जोड़ना है।

19 नवंबर को यात्रा नगर में करेगी भ्रमण

जिसमें 19 नवंबर को यात्रा झाकरसेम में प्रवेश कर नगर भ्रमण करेगी। 19 नवंबर को यात्रा नगर में भ्रमण करेगी।
बीते कल शुक्रवार को नंदा देवी मंदिर में गोलू संदेश यात्रा को लेकर अपनी धरोहर संस्था के सदस्यों द्वारा एक बैठक हुई। जिसमें आगामी 19 तारीख को अल्मोड़ा में प्रवेश करने वाली गोलजू संदेश यात्रा की तैयारी के मद्देनजर परिचर्चा की गई और तैयारी को अंतिम रूप देने का कार्य किया गया।

यात्रा का होगा भव्य स्वागत

19 नवंबर के दिन यह यात्रा चितई गोलू मंदिर से होते हुए अल्मोड़ा में प्रवेश करेगी जहां पर अल्मोड़ा में विभिन्न स्थानों पर इसका भव्य स्वागत किया जाएगा । इस यात्रा को गोलनाकरड़िया,धारानौला राजपुरा ,और दुगालखोला में महिलाओं और आमजन के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं इस यात्रा का सबसे मुख्य पड़ाव सिद्धनौला मंदिर से होने वाली शोभायात्रा होगी। जो अल्मोड़ा बाजार होते हुए भैरव मंदिर तक चलेगी। जहां पर देव डंगरियों द्वारा देव अवतरण होगा। अवतरण होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया जाएगा।