अल्मोड़ा: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जिला कार्यकारिणी अल्मोड़ा की मासिक बैठक का आयोजन आगामी 07 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा।
दी यह जानकारी
परिषद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह बैठक प्रातः 11:00 बजे से नंदा देवी बाजार स्थित परिषद के कार्यालय में आयोजित होगी। संगठन के अध्यक्ष कैप्टन (अ.प्रा.) केशव दत्त पांडे ने सभी पूर्व सैनिकों से अधिक से अधिक संख्या में बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने बताया कि बैठक में संगठन से संबंधित विषयों और पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। पूर्व सैनिकों का सहयोग ही संगठन को मजबूती प्रदान करेगा।