April 16, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: नव नियुक्त जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट में कोविड-19 की रोकथाम एवं किये जा रहे कार्यों की ली जानकारी

आज अल्मोड़ा जिले की नव नियुक्त जिलाधिकारी सुश्री वन्दना सिंह से कलैक्ट्रेट में विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान जिलाधिकारी वंदना सिंह ने विभिन्न विभागों से सम्बन्धित अधिकारियों से उनके विभागों द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी भी ली।

तीसरी लहर के मद्देनजर की गयी तैयारियों की ली जानकारी-

जिलाधिकारी सुश्री वंदना सिंह ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा वर्तमान में कोविड-19 की रोकथाम एवं किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कोविड-19 की सैम्पलिंग की स्थिति और जपनद में हो रहे वैक्सीनेशन की भी जानकारी प्राप्त की। वही तीसरी लहर के मद्देनजर की गयी तैयारियों और मेडिकल कालेज में चल रहे कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों से भी विभागीय क्रिया-कलापों की जानकारी ली।

इस अवसर पर यह लोग रहे उपस्थित-

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सविता हयांकी व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।