अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने नवनिर्मित कलेक्ट्रेट भवन का किया निरीक्षण, कही यह बातें

अल्मोड़ा जिलाधिकारी वंदना सिंह ने आज नवनिर्मित कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट भवन के स्थानांतरण के लिए जरूरी आवश्यक संसाधनों को जल्द से जल्द पूरा करने के सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।

एक माह के भीतर कलेक्ट्रेट को किया जाए स्थानांतरित-

जिलाधिकारी सुश्री वंदना सिंह ने कहा कि एक माह के भीतर कलेक्ट्रेट को स्थानांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जो भी छोटे-छोटे कार्य रह गए हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा करें। इस दौरान उन्होंने पूरे कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिले इस बात का रखा जाए ध्यान-

इसके बाद जिलाधिकारी द्वारा विकास भवन में अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिले इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि लोगों की छोटी-छोटी शिकायतों का संज्ञान लिया जाए और उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाए। उन्होंने जिला योजना में अवमुक्त धनराशि को जल्द से जल्द व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने लंबित शिकायतों  में तेजी लाने के साथ ही उनके निस्तारण के भी निर्देश दिए।

यह लोग रहे उपस्थित-

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पांडे के अलावा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।