नैनीताल: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के कुलपति के रूप में अपना सफल कार्यकाल पूरा करने के बाद प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट अब कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति की कमान संभालेंगे।
आज संभालेंगे कार्यभार
जानकारी के अनुसार प्रो. बिष्ट आज यानी मंगलवार को औपचारिक रूप से कुमाऊं विवि के नए कुलपति के रूप में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के इस समृद्ध प्रशासनिक व शैक्षणिक अनुभव से अब कुमाऊं विश्वविद्यालय को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही विश्वविद्यालय परिवार और शैक्षणिक जगत को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में कुमाऊं विवि में शोध, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को एक नई गति और दिशा मिलेगी।