अल्मोड़ा: स्व० रोहित वाणी क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का भव्य आगाज, कलेक्ट्रेट 9 टीम ने मुनस्यारी बॉयज टीम को 20 रन से हराकर जीता उद्घाटन मुकाबला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में विक्टोरिया गोल्डन परिवार और धर्म जागरण समन्वयक अल्मोड़ा के तत्वाधान में आज स्व० रोहित वाणी क्रिकेट मेमोरियल टूर्नामेंट का भव्य आगाज हो गया है।

खेला गया उद्घाटन मुकाबला

जिसमें उद्घाटन मुकाबले में कलेक्ट्रेट 9 टीम ने मुनस्यारी बॉयज टीम को 20 रन से हराया। जीआईसी मैदान अल्मोड़ा पर खेले जा रहे टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा रवि रौतेला, महानगर अध्यक्ष भाजपा अल्मोड़ा विनीत बिष्ट, जिला महामंत्री व्यापार मंडल अल्मोड़ा भैरव गोस्वामी, प्रांत संस्कृति प्रमुख धर्म जागरण समन्वयक अल्मोड़ा अरविंद जोशी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष अल्मोड़ा अजय वर्मा, कुमाऊं संपर्क प्रमुख धर्म जागरण मंच सुनील कुमार यादव, हरीश कनवाल, सुरेन्द्र मेहरा, देवेंद्र भट्ट, अर्जुन सिंह बिष्ट, बलवंत राणा, मंगल रावत, प्रतेश पांडे, महेश बिष्ट, अमर बिष्ट, विपिन बिष्ट, गिरीश पांडे, नितिन गुप्ता, शुभम रौतेला ने मिलकर सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन करते हुए स्व० रोहित वाणी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रतियोगिता का आयोजन

इसके साथ ही स्व० रोहित वाणी के नानाजी राम सिंह गैड़ा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। आयोजक मंडली ने सभी अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए उनका आभार प्रकट किया। इसके बाद टूर्नामेंट का प्रथम मैच मुनस्यारी बॉयज और कलेक्ट्रेट 9 के बीच खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर मुनस्यारी बॉयज ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 12 ओवरों में कलेक्ट्रेट 9 ने 108 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए मुनस्यारी बॉयज की टीम महज 88 रन पर ऑल आउट हो गई। कलेक्ट्रेट 9 की ओर से 68 रन की शानदार पारी खेलने वाले हरीश को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैच में अंपायर की भूमिका नवीन और भगत रावत तथा कमेंट्री नीरज डंगवाल द्वारा की गई। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 21000 का नकद पुरस्कार एवं आकर्षक ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 11000 नकद पुरस्कार एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

रहें मौजूद

इस अवसर पर मनोज सिंह पवार, आशु गोस्वामी, गिरीश नाथ गोस्वामी, मनीषा गैड़ा, सूरज वाणी, भगत रावत, कैलाश वाणी, आशीष भारती, ललित सतवाल, वीरेंद्र आर्या, रोहन कुमार, नीरज डंगवाल, जगदीश तिवारी, इंदर गोस्वामी, कमल मेहता, गौरव आर्या, दीप चंद्र जोशी, लोकेश तिवारी, हिमांशु चौहान, हिमांशु नगरकोटी, महेंद्र बम, पारस बम, राहुल कनवाल, जमन सिंह परगाई, आशु जोशी, प्रदीप मेहता, ललित कनवाल, उज्जवल जोशी,  त्रिलोक रौतेला, संकेत सुपयाल, रोहित जॉनी आदि भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।