अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के रंगकर्मी व लोक कलाकार संस्कार सांस्कृतिक समिति के निदेशक प्रकाश बिष्ट को सम्मानित किया जाएगा।
इससे पहले भी कई पुरस्कारों से सम्मानित
मिली जानकारी के अनुसार उन्हें लोक कला साधक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें पांच दिसम्बर को कलाग्राम चंडीगढ़ में दिया जाएगा।प्रकाश बिष्ट 1982 से संस्कृति के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। मिनिस्ट्री ऑफ कल्चर भारत सरकार ने सीनियर फैलाशिप, उत्तराखंड लोक कला सम्मान, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला ने गुरु की उपाधि, बेस्ट फोक मास्टर अवॉर्ड, फोक आर्ट लीडरशिप अवार्ड, लोक कला महर्षि सम्मान, चीफ जस्टिस एम बालाकृष्णन ने गोल्ड मेडल से भी सम्मानित किया गया है।