अल्मोड़ा: यहां अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप

अल्मोड़ा: यहां अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया है । स्थानीय लोगों का कहना है कि शव को गधेरे में जला कर फेंका गया है । वहीँ राजस्व पुलिस का कहना है कि रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा उसके बाद ही स्थिति साफ होगी ।

शव को जलाकर फेंके जाने की आशंका

प्राप्त जानकारी के अनुसार ताड़ीखेत ब्लाक के सुदूरवर्ती विशालकोट में अज्ञात शव मिला है। क्षेत्र के जंगल में घास काट रही ‌कुछ महिलाओं ने गधेरे  में शव पड़ा देखा। बताया जा रहा है कि शव सड़क से लगभग पांच सौ मीटर नीचे पड़ा हुआ था है। चेहरा पूरी तरह से काला पड़ा हुआ है। शव को जलाकर फैंक दिए जाने की आशंका जताई जा रही है । इसकी  ग्राम प्रहरी को सूचना दी गई ।  इसके बाद प्रधान पति सुंदर सिंह करायत भी मौके पर पहुंचे।

जांच में जुटी पुलिस

राजस्व उप निरीक्षक विजेंद्र नाथ गोस्वामी ने बताया कि ग्राम प्रहरी की सूचना मिली है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा उसके बाद ही स्थिति साफ होगी ।