अल्मोड़ा: विद्यार्थियों के लिए आयोजित हो रहीं यह प्रतियोगिताएं, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा ब्लॉक में खंड स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता श्री कल्याणिका वेद वेदांग संस्कृत विद्यापीठ (डोल आश्रम) में आयोजित होनी हैं।

प्रतियोगिता का आयोजन

यह प्रतियोगिता संस्कृत अकादमी की ओर से कराई जा रही है। इस संबंध में खंड संयोजक संजय भट्ट ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट के मार्गदर्शन में 15 और 16 अक्तूबर को आयोजित होगी। 15 अक्तूबर को कनिष्ठ वर्ग और 16 अक्तूबर को वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें संस्कृत नाटक, संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत समूह गान, संस्कृत श्लोकोच्चारण, संस्कृत आशु भाषण, संस्कृत वाद-विवाद की प्रतियोगिताएं होंगी।