अल्मोड़ा: बंदरों की रोकथाम के लिए उठाए जाए यह कदम, ताकि भयमुक्त हो सकें लोग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बंदर आतंक का पर्याय बन चुके हैं। जो लोगों के लिए दहशत बढ़ा रहे हैं। जिससे लोगों में भय बढ़ने लगा है। वहीं बंदरों के हमले की घटनाएं भी बढ़ने लगी है।

ज्ञापन में कहीं यह बात

जिस पर सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांडे और दयाकृष्ण कांडपाल ने इस समस्या के समाधान के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया कि उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में नगर मुख्यालय में बंदरों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई है, जिसके कारण स्कूली बच्चे और राहगीर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ये बंदर घरों में भी घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है।

बंदरों की रोकथाम जरूरी

साथ ही ज्ञापन में मांग की गई है कि बाहरी जनपदों से सेंचुरी के नाम पर लाए जा रहे बंदरों की रोकथाम के लिए क्वारब पुल पर कड़ी चेकिंग की जाए। साथ ही इस बढ़ते खतरे को देखते हुए वन विभाग त्वरित कार्रवाई करें। ताकि लोगों का सुरक्षित होकर आवाजाही कर सकें।