अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में पुलिस द्वारा लगातार सत्यापन अभियान जारी है।
पुलिस की कार्यवाही
इसी क्रम में दिनांक 14.06.2025 को थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बग्वालीपोखर उ0नि0 हरविन्दर सिंह मय पुलिस टीम द्वारा चौकी क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिना सत्यापन मजदूर रखने वाले 01 ठेकेदार के विरुद्ध धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही कर ₹5,000 रुपये का नकद चालान किया गया।