अल्मोड़ा: यूपीएससी की परीक्षा में इतने फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बारिश का दौर जारी है। वहीं बीते कल रविवार को बारिश के बीच संघ लोक सेवा आयोग की ईपीएफओ और ईएसआईसी की परीक्षा आयोजित की गई।

कुल पंजीकृत में से 52 फीसदी अभ्यर्थी रहें उपस्थित

यह परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। अल्मोड़ा में परीक्षा के लिए अटल उत्कृष्ट राइंका अल्मोड़ा और एसएसजे परिसर को केंद्र बनाया गया था। दोनों परीक्षाओं में कुल 645 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 336 ने परीक्षा दी। वहीं, 309 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें। सुबह की पाली में हुई ईपीएफओ की परीक्षा में 269 में से 62 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं शाम की पाली में हुई ईएसआईसी की परीक्षा में 374 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 274 ने परीक्षा दी और 102 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें।