अल्मोड़ा: पर्यटन सीजन के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू और सुरक्षित बनाने के लिए अल्मोड़ा पुलिस अब आधुनिक तकनीक का सहारा ले रही है।
पुलिस की कार्यवाही
जिस पर एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन पर पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के जरिए नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में आज, 22 अप्रैल 2026 को पुलिस ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से नगर क्षेत्र की सख्त निगरानी की। इस दौरान
सीसीटीवी से पैनी नजर
पुलिस द्वारा मुख्य रूप से उल्लंघनों पर कार्रवाई की गई। जिसमें बिना हेलमेट वाहन चलाना, दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग), नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करना, तेज रफ्तार (ओवर स्पीडिंग) पर कारवाई की जा रही है।