आजीविका मिशन के तहत पनेरगाव ब्लाक ताकुला अल्मोड़ा के ललित मोहन लोहनी वर्ष 2019 से डैमस्क गुलाब की खेती के द्वारा स्वरोजगार की अलख लगाए हुए हैं । उनके द्वारा ना सिर्फ गुलाब की खेती अपितु गुलाब जल का उत्पादन कर एक उत्तम मिशाल प्रस्तुत की गई है ।
तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित
इसी मिशन को आगे बढ़ाने के लिए वे प्राकृतिक वनस्पति के द्वारा हर्बल चाय उत्पादन एवं गुणवत्ता पर भी कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में पौड़ी गढ़वाल की संस्था कोठारी पर्वतीय विकास समिति द्वारा हर्बल टी उत्पादन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन दिवसीय आयोजित किया गया है । कार्यक्रम के पहले दिन अनेक स्थानीय लोगों ने भागीदारी एवं हर्बल टी बनाने की विधियों को जाना, जिसमें मुख्य रूप से बिच्छू बूटी नेटल के बारे में विस्तृत जानकारी सुनील दत्त कोठारी वंश परंपरागत वैघ हर्बल टी विशेषज्ञ से प्राप्त की गई ।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों को सक्षम व नवीनतम रोजगार उपलब्ध करवाना है
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण परिवेश में रह रहे लोगों को सक्षम व नवीनतम रोजगार उपलब्ध करवाना है, इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में स्थानीय व्यक्तियों ने बिच्छू घास का चुनाव, पत्तियों का उपचार व गुणवत्ता की जानकारी प्रदान की गई । इस कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए ताकुला क्षेत्र के अलावा दिल्ली अल्मोड़ा के लोग भी जुड़ रहे हैं । कार्यक्रम के पहले दिन 42 लोगो ने प्रशिक्षण में भाग लिया ।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर विकास खंड ताकुला के अधिकारी धीरज वेदी, उप कार्यक्रम अधिकारी विकासखंड ताकुला भगवत सिंह, मनरेगा ताकुला जगदीश लोहनी, मनरेगा ताकुला डी एस रौतेला पशुपालन विभाग से उपस्थित रहे ।ग्रामीणों में ग्राम प्रधान नीमा देवी, रमेश लाल एवं दिनेश लोहनी, घनश्याम लोहनी महेश कांडपाल, अनिल लोहनी, उपप्रधान पनेरगाव, कुंदन राम, रमेश लाल, अनिता लोहनी, दया लोहनी, जानकी कांडपाल, भावना लोहनी, कान्ता देवी, तारा देवी, चन्दा देवी, आदि उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान पनेरगाव नीमा देवी ने की ।
