अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जनपद अल्मोड़ा में नाम निर्देशन पत्र प्राप्ति की प्रक्रिया दिनांक 2 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर 5 जुलाई 2025 तक चली। इस अवधि में जनपद में सदस्य ग्राम पंचायत , प्रधान ग्राम पंचायत, सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत पदों हेतु कुल 6902 नामांकन पत्र प्राप्त हुए।
जिनका विस्तृत विवरण इस प्रकार है –
📌📌सदस्य ग्राम पंचायत पद हेतु कुल 2541 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 448 नामांकन पत्रों को जांच में निरस्त किया गया। वैध पाए गए नामांकन पत्रों की संख्या 2093 रही।
📌📌प्रधान ग्राम पंचायत पद हेतु 2827 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 53 निरस्त हुए और 2774 वैध नामांकन पत्र पाए गए।
📌📌सदस्य क्षेत्र पंचायत पद हेतु कुल 1329 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 54 पत्र निरस्त हुए तथा 1275 पत्र वैध पाए गए।
📌📌सदस्य जिला पंचायत पद हेतु कुल 205 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कोई भी निरस्त नहीं हुआ और सभी 205 नामांकन पत्र वैध पाए गए।
📌📌कुल अवैध पाए गए नामांकन प्रपत्रों की संख्या 555 रही।
नामांकन वापसी
📌📌नामांकन वापसी की पहली तिथि यानी 10 जुलाई 2025 को कुल 93 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिए हैं। जिनमें सदस्य ग्राम पंचायत के 6, प्रधान ग्राम पंचायत के 51, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 30 तथा सदस्य जिला पंचायत के 6 नामांकन शामिल हैं।
📌📌नाम वापसी की दूसरी तिथि 11 जुलाई को कुल 190 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन वापस लिए। जिसने सदस्य ग्राम पंचायत के 19, प्रधान ग्राम पंचायत के 83, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 79 तथा सदस्य जिला पंचायत के 9 नामांकन शामिल हैं।
📌📌इस प्रकार कुल 283 नामांकन वापस हुए। जिसमें सदस्य ग्राम पंचायत के 25, प्रधान ग्राम पंचायत के 134, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 109 तथा सदस्य जिला पंचायत के 15 नामांकन शामिल हैं।
वें कुल पद जिन पर चुनाव होना है- 1383
इसमें सदस्य ग्राम पंचायत के 40, प्रधान ग्राम पंचायत के 936, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 362 तथा सदस्य जिला पंचायत के 45 पदों पर चुनाव होगा। निर्वाचन लड़ने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 3838 है। जिसमें सदस्य ग्राम पंचायत के 79, प्रधान ग्राम पंचायत के 2432, सदस्य क्षेत्र पंचायत के 1137 तथा सदस्य जिला पंचायत के 190 उम्मीदवार शामिल हैं।
उन पदों की संख्या जो निर्विरोध रहे – 2209
📌📌इसमें सदस्य ग्राम पंचायत के 1962 पद,
📌📌प्रधान ग्राम पंचायत के 218 पद,
📌📌सदस्य क्षेत्र पंचायत के 29 पद तथा
📌📌सदस्य जिला पंचायत पर कोई भी पद निर्विरोध नहीं है।
जनपद अल्मोड़ा में त्रिस्तरीय पंचायतीराज व्यवस्था में पदों की संख्या निम्नानुसार है
📌📌सदस्य ग्राम पंचायत- 8242
📌📌प्रधान ग्राम पंचायत- 1160
📌📌सदस्य क्षेत्र पंचायत- 391
📌📌सदस्य जिला पंचायत- 45