अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जिले के पांच विकासखंडों में होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए आवंटित किए चुनाव चिह्न

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। जुलाई में ही मतदान होने हैं।

प्रचार प्रसार किया तेज

जिसके बाद अब जिले के पांच विकासखंडों में होने वाले दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव चिह्नों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह से ही सल्ट, स्याल्दे, भिकियासैंण, हवालबाग, द्वाराहाट आरओ कार्यालय में चुनाव चिह्न के लिए प्रत्याशियों की भीड़ लगी रही। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पहला और दूसरा चिह्न आम, ओखली, प्रधान पद के लिए अनाज की बाली, अनानास, क्षेत्र पंचायत के लिए अनार, अंगूठी, जिला पंचायत सदस्य के लिए उगता सूरज, कप प्लेट समेत कई अन्य चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।