अल्मोड़ा: मोहान वन क्षेत्र में मानव-वन्यजीव संघर्ष की लगातार बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए वन विभाग सतर्क मोड पर है।
वन विभाग अलर्ट
जिस पर ग्राम सभा डबरा सौराल, तड़म और काठ की नाव क्षेत्र में वन्यजीव की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और उसे रेस्क्यू करने के प्रयास लगातार जारी हैं। एसडीओ वन विभाग, काकुल पुंडीर ने जानकारी दी कि रानीखेत उप प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा गठित विशेष टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार कैंप कर रही हैं। बाघ की गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए 2 ड्रोन, 2 लाइव कैमरे और 31 कैमरा ट्रैप स्थापित किए गए हैं। क्षेत्र में बाघ को पकड़ने के लिए कुल 6 पिंजरे लगाए जा चुके हैं। टीमों द्वारा 6 एनाइडर, 7 फॉक्स लाइट, राइफल और गांधी बंदूक का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही गांवों में लाउडस्पीकर के जरिए व पोस्टर चस्पा किए गए हैं और जनजागरूकता गोष्ठियां आयोजित करके ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।
टीम में शामिल हैं
• कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की विशेषज्ञ टीम
• रामनगर वन प्रभाग की टीम
• कालागढ़ टाइगर रिजर्व की टीम
• अल्मोड़ा वन प्रभाग की रानीखेत, जौरासी, द्वाराहाट और अल्मोड़ा रेंज की टीमें