अल्मोड़ा: दीजिए बधाई: प्रिपेटरी पब्लिक स्कूल के छात्र कुनाल राज का जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन, खुशी की लहर

अल्मोड़ा: स्थानीय प्रिपेटरी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के होनहार छात्र कुनाल राज ने ताड़ीखेत स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाकर अपने विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया है।

दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार कुनाल का चयन नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए हुआ है। कुनाल राज शुरू से ही कुशाग्र बुद्धि के छात्र रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और शिक्षकों में हर्ष का माहौल है। कुनाल के पिता चंद्रशेखर खिरखेत स्थित इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। अपनी सफलता का श्रेय कुनाल ने अपने गुरुजनों और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है। कुनाल के चयन की सूचना मिलते ही प्रिपेटरी पब्लिक जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है।