अल्मोड़ा: आज फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल रैली के तहत आयोजित हुई ओपन पुरुष / महिलाओं की साईकिल रैली, प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में राष्ट्रीय खेल दिवस (हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द जी के जन्मदिन) के अवसर पर दिनांक 31 अगस्त 2025 को खेल निदेशालय उत्तराखण्ड, देहरादून एवं जिला प्रशासन, के मार्ग दर्शन में व जिला खेल कार्यालय, अल्मोड़ा के द्वारा आयोजित (फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल रैली) के तहत ओपन पुरुष / महिलाओं की साईकिल रैली का आयोजन किया गया।

साइकिल रैली का आयोजन

जो प्रातः 07:00 बजे से चौघानपाटा अल्मोड़ा से प्रारम्भ होकर आर.सी.एम. मॉल मे समापन किया गया। साईकिल रैली का प्रारम्भ थाना अध्यक्ष योगेश उपाध्याय, उप क्रीड़ाधिकारी अरुण बनग्याल, उत्तराखण्ड बॉक्सिंग एशोसिएशन के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया द्वारा प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन बढ़ाया गया।

रहें उपस्थित

इस अवसर पर जीवन प्रकाश, विक्रम भण्डारी, निर्मला नैलवाल, बन्दना भण्डारी, कु. प्रभा नेगर, जीवन बोरा, मनमोहन सिंह, कु, करिश्मा नायक, रीता बिष्ट, योगेश कुमार, जगत सिंह रावत, मदन कुमार, गुलाब सिंह व समस्त खेल प्रेमी व गणमान्य उपस्थित रहें।