उत्तराखंड: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले युवाओं के लिए जरूरी खबर है।
अभ्यर्थियों को मिलेगा लाभ
अब परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र ढूँढने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। आयोग ने एक अत्याधुनिक ‘परीक्षा केंद्र प्रबंधन सिस्टम’ तैयार किया है, जिससे पूरी प्रक्रिया डिजिटल और पारदर्शी हो जाएगी। इस नई व्यवस्था के तहत, परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड पर अब एक क्यूआर कोड होगा। केंद्र पर पहुँचने के लिए अभ्यर्थियों को बस उस कोड को स्कैन करना होगा, जिसके बाद गूगल मैप के जरिए उन्हें परीक्षा केंद्र की सटीक लोकेशन मिल जाएगी। साथ ही परीक्षा केंद्रों को पंजीकरण से लेकर उपस्थिति प्रेषण तक की हर सूचना एसएमएस और ई-मेल के माध्यम से स्वतः प्राप्त हो जाएगी। परीक्षा केंद्र अब पोर्टल के जरिए ही ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे, जिससे निगरानी और रिकॉर्ड प्रबंधन आसान हो जाएगा।
200 केंद्र अब तक हुए पंजीकृत
आयोग के सचिव, अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि अब तक प्रदेशभर से 200 परीक्षा केंद्रों को इस सिस्टम से जोड़ा जा चुका है।
• चमोली: 24
• पौड़ी: 21
• ऊधमसिंह नगर: 19
• नैनीताल: 17
• उत्तरकाशी: 16
• रुद्रप्रयाग: 13
• बागेश्वर: 9
• हरिद्वार: 8
• पिथौरागढ़: 6
• अल्मोड़ा: 2
• टिहरी: 1
• चंपावत: 33
• देहरादून: 31