अल्मोड़ा: आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी विधानसभाओं में चुनावी तैयारियों के संबंध में शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारियों की ली बैठक

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा आज राज्य की सभी विधानसभाओं में चुनावी तैयारियों के मद्देनजर शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारियों की बैठक ली गई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्ग निर्देशन में चुनावी तैयारियों में जी-जान से जुटने का किया आह्वान-

इस दौरान अल्मोड़ा में जिला अध्यक्ष रवि रौतेला सहित जिले के शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारियों ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए आगामी चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्ग निर्देशन में चुनावी तैयारियों में जी-जान से जुटने का आह्वान किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहीं यह बात-

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में उत्तराखंड के देव भूमि व सैन्य भूमि को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड आज दिन प्रतिदिन तरक्की की राह में चल रहा है। शक्ति केंद्र संयोजक व पालक का आभार जताया उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत कार्यकर्ता है। एक सामान्य परिवार मे जन्मे कार्यकर्ता प्रधानमंत्री है। यही लोकतंत्र की खूबी है ।  परिश्रम करने वाले कार्यकर्ता की प्रराकाष्ठा को बूथ के कार्यकर्ताओं को सराहा है। उन्होने कहा भाजपा विचारधारा है कार्यकर्ता ही भाजपा की आत्मा है। भाजपा बूथ और शक्ति केन्द्र के आधार पर चुनाव जीतने का काम करती है। उत्तराखंड का निर्माण अटल बिहारी जी ने किया था और सवारने का काम मोदी जी कर रहे है।  केन्द्र सरकार उत्तराखंड के विकास के लिये संवेदनशील है। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना व उनकी रुचि के आधार पर शक्ति केन्द्र व पालक को जिम्मेदारी देना राष्ट्र का विकास हमारा सिद्धान्त है। उन्होंने आगे कहा कि 9 माह मैं वैक्सीन बनाने का कार्य किया गया, वही विपक्ष ने मजाक बनाने का कार्य किया।

यह लोग रहे मौजूद-

इस दौरान जिला अध्यक्ष रवि रौतेला विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान विधानसभा प्रभारी सचिन साह विस्तारक कृष्णा पालीवाल अरविन्द बिष्ट दर्शन रावत महिपाल बिष्ट विनीत बिष्ट शैलेन्द्र साह कैलाश गुरुरानी ललित मेहता प्रकाश बिष्ट राजेंद्र राणा  किरन पंत लीला बोरा निर्मला जोशी विद्या बिष्ट लक्की वर्मा सहित जिले के पदाधिकारी और शक्ति केंद्र के संयोजक व प्रभारी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।