अल्मोड़ा: कनार्टक खोला में रामलीला का आज तीसरा दिन, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा मुख्य अतिथि करेंगे प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा आज मंगलवार को सायं 6 बजे से श्री भुवनेश्वर महादेव मंदिर एवं रामलीला समिति कर्नाटकखोला द्वारा आयोजित रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।

कर्नाटक खोला की रामलीला में आ रहें हैं करन माहरा

बताया गया है कि कर्नाटकखोला रामलीला समिति के संयोजक एवं संस्थापक वरिष्ठ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक के निमंत्रण पर वे कर्नाटक खोला की रामलीला में पहुंच रहे हैं। जहां कर्नाटक के द्वारा स्वयं दशानन रावण के चरित्र का पाठ खेला जाता है।

रामलीला मंचन में होंगे यह कार्यकम

विदित हो कि आज मंगलवार को रामलीला के तृतीय दिवस पर दशानन रावण के किरदार का महत्वपूर्ण पाठ श्री कर्नाटक द्वारा खेला जा रहा है। जिसे देखने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यहां पहुंच रहे हैं।