अल्मोड़ा: कल स्केलर पदों पर चयन के लिए परीक्षा का आयोजन, परीक्षा केंद्रों में लागू रहेगी धारा 144

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल 25 अगस्त रविवार को वन विकास निगम के तहत स्केलर पदों पर चयन के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

परीक्षा का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में एसडीएम सदर जयवर्धन शर्मा ने बताया कि लिखित परीक्षा रविवार को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक होगी। इसके लिए प्रशासन की ओर से नगर में तीन केंद्र बनाए हैं। जिसमें अल्मोड़ा इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज और रैमजे इंटर कालेज में केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दिन सभी केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू रहेगी।