March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

अल्मोड़ा: गुफा में सकुशल बैठी मिली अम्मा, लोगों ने समझा उठा ले गया गुलदार

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों म लगातारें गुलदार का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं।

संदिग्ध हालात में लापता हुई वृद्धा सकुशल मिली-

इसी बीच द्वाराहाट के कफड़ा छब्बीसा गांव के नाहरा तोक की 75 वर्षीय महिला शान्ति आमा के तेंदुए का निवाला बनने की आशंका से वन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शांति देवी मंगलवार शाम घर के पास से ही संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। सूचना फैली कि शांति देवी को गुलदार ने निवाला बना लिया है। इस पर वन विभाग के द्वाराहाट और रानीखेत रेंज से दो टीमें रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस और प्रशासन की टीम भी वृद्धा की खोजबीन में जुट गई थी। वहीं बुधवार दोपहर तक महिला का सुराग नहीं मिलने पर लोगों की आशंकाएं और भी बढ़ गई थी। सूचना मिलने पर विधायक भी मौके पर पहुंच गए थे। पूरे दिन खोजबीन करने के बाद भी लापता का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं बुधवार की सांय वृद्धा घर के पास के ही गधेरे में सकुशल मिल गईं। इस आश्चर्य चकित घटना से लोग दंग रह गए।

लोगों ने ली राहत की सांस-

इस संबंध में शान्ति देवी ने मौके पर मौजूद लोगों को बताया कि वह घर से लकड़ी लेने रोज ही आसपास ही जाती थी। लेटिना घास के डंडों को तोड़कर घर का खाना बनाती थी। मंगलवार को भी वह घर से लकड़ी लेने गयी। आंख भी कम देखने से वह थोड़ा दूर निकल गयी। जिसके बाद वह घर का रास्ता भूल गयी। और वही बैठ गई।