अल्मोड़ा: जिले में अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच समेत जिले की कई ग्रामीण सड़कों पर‌ यातायात प्रभावित

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में अभी भी बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं मंगलवार को बारिश थमी रहीं, लेकिन बन्द हुई सड़कों से लोगों की दिक्कते बढ़ी।

यातायात प्रभावित

जानकारी के अनुसार जिले में करीब 40 सड़कों पर बुधवार को भी यातायात पूरी तरह ठप रहा। बुधवार को मौसम में सुधार होने से लोगों को काफी राहत मिली, लेकिन बुधवार को भी अल्मोड़ा-हल्द्वानी एनएच समेत जिले की करीब 40 सड़कों पर यातायात सुचारू नहीं हो सका। इससे अधिकतर ग्रामीण सड़कें शामिल रहीं। सड़कों पर यातायात बंद होने से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिससे कई गांवों का मुख्य मार्गों से संपर्क भी पूरी तरह से कट गया। हालांकि जेसीबी से सड़कों को खोलने का कार्य जारी रहा। जिससे कुछ सड़कों पर आवाजाही सुचारू की गई।