अल्मोड़ा दुखद: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज रविवार दिनांक 8.6.2025 को सुबह लगभग 9.30 बजे थाना लमगड़ा के चौकी जैंती क्षेत्र में जवाहरनेड़ी के पास एक वाहन स्विफ्ट संख्या DL2CAN2385 गांव बक्सवाड से जवाहरनेड़ी को आते समय अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया।

खाई में गिरी कार

यह वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर नीचे खाई में गिर गया। सूचना प्राप्त होने पर थाना लमगड़ा पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय जनता की सहायता से घायलों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो चुकी थी। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसको तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घायल व्यक्ति को थाने की सरकारी गाड़ी के माध्यम से अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के पंचायतनामा पोस्टमार्टम की कार्रवाई प्रचलित है।

दो लोगों की मौत

मृतकों की पहचान पान सिंह बिष्ट उम्र 37 वर्ष पुत्र स्वर्गीय शिव सिंह निवासी ग्राम बक्सवाड चौकी जैंती थाना लमगड़ा जिला अल्मोड़ा (घटनास्थल में मृत्यु),  मेहरबान सिंह करायत उम्र 57 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जगत सिंह निवासी ग्राम सुरचौरा चौकी जैंती थाना लंमगड़ा जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई थी। वहीं राहुल राय उम्र 19 वर्ष पुत्र हरीश राय निवासी ग्राम बक्सवाड चौकी जैंती थाना लंगड़ा जिला अल्मोड़ा घायल हुआ है।

लमगड़ा पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उ0नि0 राहुल राठी थानाध्यक्ष लनगड़ा
2- उ0नि0 मनोज कुमार चौकी इंचार्ज मोरनोला
3- उ0नि0 दिनेश परिहार चौकी इंचार्ज जैंती
4- हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव
5- हेड कांस्टेबल संजय कुमार
6- कांस्टेबल विनोद कुमार
7- कांस्टेबल बिशन सिंह
8- कांस्टेबल दीवान सिंह बोरा