अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले के बाड़ेछीना के शील गांव में सांप ने एक बच्चे को डस लिया। जिससे बच्चे की मौत हो गई।
सांप के डसने से मौत
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब पांच बजे बाड़ेछीना के शील गांव निवासी नैतिक कुमार (7) पुत्र दिनेश कुमार घर के पास खेल रहा था। तभी सांप ने बच्चे को डस लिया। जिसके बाद परिजन बच्चे को लेकर झाड़ फूंक करने के लिए ले गए। बच्चे की तबीयत बिगड़ती गई। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज स्थित बेस अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चे की मौत हो गई थी। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।