अल्मोड़ा: हरेला पर्व पर किया गया वृक्षारोपण, लगाए गए फलदार पेड़

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज हरेला पर्व पर पार्षद गीता बिष्ट के नेतृत्व में न्यू इन्दिरा काॅलोनी के समस्त स्थानीय निर्वासियों के द्वारा सिमकनी मैदान के आसपास हरेला के उपलक्ष्य में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। वृक्षारोपण में बांझ, उतिश, मणिपुरी का वृक्षरोपण किया गया। साथ ही फलदार पौधे स्थानीय लोगो को वितरित किये गये।

वृक्षारोपण कार्यक्रम

इस कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद गीता बिष्ट, मनोहर सिंह बजबाल, भुवन भास्कर राठौर, नरेन्द्र बगडवाल, नन्दा सिंह दसौनी, गुड्डू बिष्ट, प्रेम सिंह सांगा, मंजू धर्मशत्रु, प्रकाश लसपाल, राजेश अल्मिया, सुरेश चन्द्र, अनुज जोशी, गणेश नयाल, आशी बिष्ट, ओबी बिष्ट, खुशाल सिंह मेहरा, प्रकाश अल्मिया, गिरीश तिवारी, मोहन सिंह, तारादत्त, रघुवर सिंह मेहता, श्याम सुन्दर रावत, पान सिह, आशू जोशी, गिरीश धर्मस्त्रु, भूपाल बिष्ट, केशव कांडपाल, दिवान सिंह धपोला, मोहन सिंह अल्मिया, आनन्द लटवाल, आर‌सी पंत, देवीदत्त लखचौरा आदि उपस्थित रहें।