अल्मोड़ा: कल होगा ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन पुरुष व महिला वर्ग प्रतियोगिता के लिए ट्रायल

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने जरूरी जानकारी दी।

दी यह जानकारी

जिस पर उन्होंने बताया शासकीय अधिकारी व कर्मचारियों का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज बैडमिंटन पुरुष व महिला वर्ग प्रतियोगिता को जनपदीय चयन 20 जनवरी को होना है। यह ट्रायल हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह दस बजे से होगा। इसमें राज्य स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय ट्रायल 23 को देहरादून में होगा।