अल्मोड़ा: आगामी 04 अक्टूबर को जिले की हॉकी टीम का ट्रायल, चयनित खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आगामी 04 अक्टूबर को जिले की हॉकी टीम का ट्रायल होना है।

दी यह जानकारी

इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने जानकारी दी। जिसमें बताया कि प्रतियोगिता के लिए जिले की हॉकी टीम का ट्रायल चार अक्तूबर को हेमवती नंदन बहुगुणा स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। वहीं स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर चमोली में नौ से 11 अक्तूबर तक अंडर-15 राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसके लिए यह चयन ट्रायल होना है।