अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में बीते दिनांक 09.01.2025 को ग्राम काफली, दन्या क्षेत्र निवासी सुभाष सिंह द्वारा एक तहरीर दी गई। जिसमें बताया कि दिनांक 08.01.2025 की रात्रि 08.30 बजे उनके चचेरे भाई प्रदीप सिंह को देवनाथल में शर्मा होटल पर अभियुक्त बालम सिंह व नीरज रौतेला द्वारा गाली-गलौच करना व लाठी-डण्डों से सिर व शरीर पर जान से मारने की नियत से हमला किया गया। जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हुआ। जिस पर थाना दन्या में अन्तर्गत धारा 109(1)/352 बीएनएस में एफआईआर पंजीकृत किया गया था।
पुलिस का एक्शन
इस मामले में थानाध्यक्ष दन्या जसविन्दर सिंह के नेतृत्व में दन्या पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए चंद घंटों के भीतर ही जानलेवा हमले के आरोपी बालम सिंह गैड़ा उम्र- 25 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह गैड़ा निवासी ग्राम नौगांव पो0 नायल, दन्या जनपद अल्मोड़ा व नीरज रौतेला उम्र- 23 पुत्र कविन्द्र उर्फ कैलाश सिंह रौतेला निवासी ग्राम नौगांव पो0 नायल, दन्या जनपद अल्मोड़ा को देवनाथल इंटर कालेज के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई और घटना में प्रयुक्त डण्डों को बरामद किया गया।
दन्या पुलिस टीम रहीं शामिल
थानाध्यक्ष जसविन्दर सिंह
अपर उ0नि0 पुष्कर सिंह खाती
महिला अपर उ0नि0 बीना कौर
हे0कानि0 गोपाल गिरी गोस्वामी
कानि0 योगेश जोशी