अल्मोड़ा: कोसी नदी में नहाने के दौरान 02 युवको की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के द्वाराहाट से दो युवक कोसी नदी में नहाने सोमेश्वर पहुंचे। यहां नहाने के दौरान दोनों डूबने लगे। जिसमें डूबने से दोनों की मौत हो गई।

दो युवकों की डूबने से मौत

मिली जानकारी के अनुसार द्वाराहाट के विजयपुर निवासी पंकज रौतेला (26) पुत्र श्याम सिंह, धीरज रौतेला (27) पुत्र स्व. देवेंद्र रौतेला, महेंद्र सिंह राणा (21) पुत्र पूरन सिंह, देवेंद्र राणा (26) पुत्र बहादुर सिंह, नीरज रौतेला (32) पुत्र श्याम सिंह और पंकज रौतेला (27) पुत्र विशन सिंह रविवार सुबह घर से कोसी नदी में नहाने सोमेश्वर गये। यहां पंकज रौतेला और धीरज रौतेला जैसे ही नदी में उतरे तो वह दोनों गहरे पानी की ओर डूबने लगे।साथियों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया और लोगों को बुलाया, लेकिन दोनों युवक डूबने लगे। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को नदी से निकालकर उप जिला चिकित्सालय सोमेश्वर पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शोक की लहर

जानकारी के अनुसार पंकज का बीते आठ जून को विवाह हुआ था। वहीं दोनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र में शोक की लहर है।