अल्मोड़ा: ‘हर घर जल मीटर’ की मांग को लेकर यूकेडी का हस्ताक्षर अभियान शुरू, जल संरक्षण और पारदर्शिता पर जोर

अल्मोड़ा: उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) जिला अल्मोड़ा ने जल प्रबंधन को पारदर्शी बनाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज ‘हर घर जल मीटर हस्ताक्षर अभियान’ का औपचारिक शुभारंभ किया।

चलाया अभियान

इस अभियान के माध्यम से पार्टी प्रत्येक घर में जल मीटर लगाने की मांग को लेकर जनता का जनसमर्थन जुटा रही है। कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि समय के साथ जल का न्यायपूर्ण वितरण और पारदर्शिता बेहद आवश्यक हो गई है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक घर में मीटर लगने से न केवल पानी की बर्बादी रुकेगी, बल्कि बिलिंग प्रक्रिया में भी पारदर्शिता आएगी, जो भविष्य की जल जरूरतों को देखते हुए अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने आगे आकर हस्ताक्षर किए और इस पहल का स्वागत किया। उत्तराखंड क्रांति दल ने अल्मोड़ा के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस जनहितकारी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें।

रहे मौजूद

अभियान के शुभारंभ अवसर पर यूकेडी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री त्रिलोक लटवाल, जिला महामंत्री देवेश जोशी, विनय किरोला, जिला उपाध्यक्ष सुजीत टम्टा, महानगर अध्यक्ष मोहित साह और कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह लटवाल मौजूद रहे।