अल्मोड़ा: AVYAY के अंतर्गत वृद्धजनों व बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। भारत सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित “अटल वयो अभ्युदय योजना” (AVYAY) के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों व अंतर- पीढ़ीधारा संबंधों को मजबूत करने हेतु आज 20 दिसंबर शनिवार को अल्मोड़ा जनपद में स्थित पीएमश्री राजा आनंद सिंह इंटर विद्यालय में वृद्धजनों व बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन

इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम मनिषा बिष्ट, द्वितीय वैशाली पिलखवाल‌ व तृतीय मानिया व चतुर्थ स्थान पर अंजलि आर्या रही। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम-यशोदा आर्या, द्वितीय-निशिता अधिकारी व तृतीय स्थान पर दीक्षा आर्या रहीं। निबंध प्रतियोगिता में हिमांशी आर्या प्रथम, साक्षी आर्या द्वितीय व अंजलि आर्या तृतीय व आरिफा चतुर्थ स्थान पर रहीं। इसके अलावा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम वर्णिका, द्वितीय गायत्री जोशी, तृतीय स्थान पर कनिष्का डालाकोटी रहीं।

किया सम्मान

इस मौके पर डा० जे०सी० दुर्गापाल, कर्नल जंयत थापा, शंकर दत्त भट्ट, रायसिंह कैड़ा, ललित मोहन जोशी, शिरोमणि पंत, राजेन्द्र‌ प्रसाद जोशी, रीता दुर्गापाल, आशा कर्नाटक, प्रेमा जोशी, गोविन्द वल्लभ जोशी,  बच्चन सिंह भाकुनी, गीता उपाध्याय आदि वृद्धजन का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन विद्या कर्नाटक, प्रधानाचार्य गोपाल दत्त कांडपाल, ललित मठपाल, खुशी कुमरा, राजेन्द्र साह, गोविन्द ने किया। वही निर्णायक की भूमिका में हेमलता वर्मा, सीमा जोशी रहें।