देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। अगले साल 2026 में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है।
टीम इंडिया का ऐलान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान BCCI सेक्रेटरी देवजीत साइकिया ने किया। जिसमें 15 खिलाड़ियों के नामों पर मुहर लगी है। जिसमें खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में T20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलते दिखेंगे। टीम के उपकप्तान के रूप में अक्षर पटेल को चुना गया है। 15 सदस्यीय भारतीय टीम में ईशान किशन और रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया है। जबकि हालिया खराब फॉर्म के कारण शुभमन गिल को टीम में जगह नहीं मिली है।
टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम
जिसमें सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, वॉशिंगटन सुंदर और ईशान किशन शामिल हैं।