अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने जरूरी जानकारी दी।
मिलेगी इतनी छात्रवृत्ति
जिसमे उन्होंने बताया कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून के निर्देशों के क्रम में मुख्यमंत्री उदीमान उन्नयन योजना के अन्तर्गत जनपद के 150 बालकों एवं 150 बालिकाओं को प्रतिमाह रू0 1500/- की छात्रवृत्ति एवं मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत जनपद के 100 बालकों एवं 100 बालिकाओं को प्रतिमाह रू0 2000/- की छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री उदीमान उन्नयन योजना के अन्तर्गत छात्रवृत्ति केवल 08-14 आयु वर्ग तक को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना अन्तर्गत छात्रवृत्ति केवल 14 से 23 आयु वर्ग को छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि छात्रवृत्ति प्रदान किये जाने हेतु खिलाड़ियों का चयन विभिन्न स्तरों पर गठित समितियों द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षण के आधार पर किया जायेगा। जिसका अंतिम चयन ट्रायल्स की प्रक्रिया जनपद स्तर पर की जायेगी।
दी यह जानकारी
उन्होंने बताया कि प्रतिभागी का उत्तराखण्ड राज्य का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। प्रतिभागी को आयु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड एवं स्थायी निवास प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति साथ लाना अनिवार्य है। पंजीकरण 15 मार्च, 2025 को दोपहर 12ः00 बजे से दिनॉंक 31 मार्च, 2025 को सांय 05ः00 बजे तक होगा। अभ्यर्थियों का पंजीकरण Khelouk.in पोर्टल में किया जाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि योजना के सम्बन्ध में अधिक जानकारी जिला खेल कार्यालय, अल्मोड़ा एवं खेल विभाग की वेबसाइट www.sports.uk/gov.in/scholarship से प्राप्त की जा सकती है।