उत्तराखंड सरकार के तीन वर्ष जन सेवा को समर्पित, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने बताया ऐतिहासिक
अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। 23 मार्च को उत्तराखंड सरकार के तीन साल पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर राज्य भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आयोजित होंगे कार्यक्रम
जिसमे सरकारी स्तर पर 22 से 25 मार्च तक सभी जिलों में जन सेवा थीम पर आधारित बहुद्देश्यीय शिविर लगाए जाने हैं। 22 मार्च को उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी द्वारा अल्मोड़ा से कार्यक्रम की शुरूआत होनी है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि रहेंगे। इसे लेकर कार्यकर्ताओं एवं जनता में काफी उत्साह है।
सरकार ने लिए जनसरोकारी निर्णय
इस संबंध में जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का सफलतम 3 वर्ष का कार्यकाल रहा। यह कार्यकाल उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा हुआ है। इस कार्यकाल में सरकार ने जनसरोकारी निर्णय लिए जो साहसिक और ऐतिहासिक हैं। कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना जिसने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर ‘सबको समान अधिकार’ की संकल्पना को साकार किया। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया। साथ ही भू कानून लाना मजबूत सरकार एव मजबूत नेतृत्व को प्रदर्शित करता है, जिससे आम जन मानस में सुरक्षा का भाव पैदा होता है। युवाओं के लिए रोजगार के द्वार बढ़े। अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी।