देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। दुनिया भर में कुत्तों की अनेकों नस्ल मिलती है। जिनकी काफी महंगी कीमतें भी होती है। आज एक ऐसी नस्ल के बारे में हम आपको बताएंगे।
दुर्लभ प्रजाति में शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बेंगलुरु के प्रसिद्ध डॉग ब्रीडर एस सतीश के पास एक ऐसा कुत्ता है। जिसकी कीमत हैरान कर देगी। इस कुत्ते को एस सतीश ने 50 करोड़ रुपये में खरीदा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एस सतीश ने एक न्यूज एजेंसी में बताया कि यह आठ महीने का है। इसका वजन 75 किलो है। यह कुत्ता अमेरिका में कोकेशयान शेफर्ड डॉग और भेड़िये के क्रॉस से पैदा हुआ है और इसे कैडाबम ओकामी नाम दिया गया है। जो दुनिया का इकलौता कुत्ता है। अमेरिका में विकसित इस कुत्ते की जानकारी उन्हें पिछले महीने ही मिली थी।
दुनिया में सबसे महंगे कुत्ते के बने मालिक
रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने बताया कि यह कुत्ता रोजाना 3 किलो कच्चा मांस खाता है। इसके अलावा इसके खुराक में कई अन्य चीजें भी जाती है। बताया कि इसके खुराक पर ही प्रतिदिन ढाई से तीन हजार रुपये का खर्च आता है। इस समय भी उनके पास 150 से अधिक नस्लों के कुत्ते मौजूद हैं। बताया कि वह कुत्तों को प्रदर्शनी में ले जाते हैं और इससे वह अच्छी कमाई कर रहे हैं। इस कुत्ते को खरीद कर डॉग ब्रीडर एस सतीश दुनिया में सबसे महंगे कुत्ते के मालिक बन गए हैं।