आज का राशिफल, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन-लाभ, पढ़िए अपना भविष्यफल

आज 24 अगस्त 2026 है। आज सोमवार का दिन है। हर रोज हमारी जिंदगी में कुछ न कुछ घटित होता है। कुछ लोग उसे राशि का आधार मानते हैं और कुछ उसे नियति। तो आइये जाने आज क़्या है खास हमारी राशि में।

मेष (ARIES) : मेष राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। आज दिल और किस्मत दोनों आपका साथ देते नजर आएंगे। प्रेम जीवन में मिठास बढ़ेगी और पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग पहले से मजबूत होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। हालांकि, राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी दोस्त की मदद से अच्छा रास्ता मिल सकता है। मन हो तो छोटी यात्रा पर निकलें, इससे मानसिक सुकून मिलेगा। धन‌ लाभ होगा।

वृषभ (TAURUS) : वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा है। आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। थोड़ी लापरवाही चोट या परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और बच्चों के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा फोकस रखना होगा, क्योंकि मेहनत का सही परिणाम तभी मिलेगा। घूमने के दौरान कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

मिथुन (GEMINI) : मिथुन राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा। आज सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल न करें। पुरानी परेशानी दोबारा उभर सकती है, इसलिए समय रहते ध्यान देना बेहतर होगा। बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी है। सामाजिक क्षेत्र में आपका प्रभाव मजबूत रहेगा और कुछ नया करने की कोशिश सफल हो सकती है। लंबे समय बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात मन खुश कर देगी। कारोबार में कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है।

कर्क (CANCER) : कर्क राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आज आर्थिक मामलों में राहत मिलने से मन काफी हल्का महसूस करेगा। कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलने की संभावना है। प्रेम जीवन में पार्टनर का समर्पण और सहयोग देखने को मिलेगा। परिवार से जुड़े किसी मामले में थोड़ी सतर्कता जरूरी है, क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला बाद में परेशानी का कारण बन सकता है। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

सिंह (LEO) सिंह राशि के जातक के लिए दिन ठीक ठाक रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। आज मन थोड़ा भारी रह सकता है और तनाव भी महसूस हो सकता है। बच्चों की सेहत को लेकर लापरवाही न करें और जरूरत पड़ने पर तुरंत ध्यान दें। किसी जोखिम भरे काम में पैसा या समय लगाने से आज बचना बेहतर होगा। पिताजी आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। लंबे समय से अटका सरकारी काम पूरा हो सकता है। धन‌ लाभ होगा।

कन्या (VIRGO) : कन्या राशि के लिए दिन अच्छा रहेगा। आज कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और सकारात्मक सोच से आप उन्हें आसानी से पार कर लेंगे। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें। घर की साफ-सफाई, सजावट या किसी बदलाव पर ध्यान देने का मौका मिलेगा। परिवार में शादी से जुड़ी कोई पुरानी रुकावट दूर हो सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। संतान की ओर से खुशखबरी मिलेगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

तुला (LIBRA) : तुला राशि के जातक का दिन अच्छा रहेगा। दिन भाग्य का साथ देने वाला रहेगा। आज का दिन आपको आगे बढ़ने के नए मौके देगा। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा और किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर भी मिल सकता है। किसी सहयोगी की कही बात आपको थोड़ी चुभ सकती है, लेकिन उसे दिल पर लेने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात मन खुश कर देगी। जीवनसाथी के लिए नई नौकरी या करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है।

वृश्चिक (SCORPIO) : वृश्चिक राशि के जातको का दिन अच्छा है। आज का दिन खुशियों और संतोष से भरा रहेगा। आज सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं, हालांकि परिवार में किसी छोटी बात को लेकर तनाव हो सकता है। संतान के करियर को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं या उसके लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा।

धनु (SAGITTARIUS) : धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आज अचानक कोई लाभ मिल सकता है। कारोबार की किसी डील को लेकर चिंता बनी रहेगी, इसलिए बिना पूरी जानकारी के फैसला न लें। मां से किया हुआ वादा पूरा करना जरूरी होगा, वरना मन में बेचैनी बनी रह सकती है। आर्थिक मामलों में किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। आज नए निवेश से दूरी रखना बेहतर होगा। बैंकिंग या वित्तीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को नौकरी का कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों को सरकारी परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मकर (CAPRICORN) : मकर राशि के जातकों के लिए दिन बहुत अच्छा है।‌ आज भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आज बढ़ते खर्च आपकी आर्थिक स्थिति पर दबाव डाल सकते हैं। अगर बजट का ध्यान नहीं रखा तो बचत भी प्रभावित हो सकती है। भाई-बहनों के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है और मामला कानूनी रूप भी ले सकता है, इसलिए बातचीत से समाधान निकालने की कोशिश करें। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। धन लाभ होगा।

कुम्भ (AQUARIUS) : आज कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला है। आज का दिन सामान्य रहेगा, लेकिन आपके भीतर ऊर्जा और उत्साह भरपूर रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझना आज बेहद जरूरी होगा, क्योंकि बिना सोचे कही गई कोई बात रिश्ते में तनाव पैदा कर सकती है। काम तेजी से पूरे होंगे, लेकिन दूसरों के निजी मामलों में दखल देने से बचें। राजनीति में लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी।

मीन (PISCES) : आज मीन राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। आज कानूनी मामलों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन पुराने निवेश, खासकर शेयर बाजार से जुड़े निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। किसी भी डील को फाइनल करने से पहले हर दस्तावेज और शर्त को ध्यान से पढ़ें। मन प्रसन्न रहेगा।