अल्मोड़ा: विवि की अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता जल्द, आज ही परिसर के क्रीड़ा विभाग में कराएं नामांकन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन होने वाला है।

कराएं नामांकन

जानकारी के अनुसार इस संबंध में एसएसजे के क्रीड़ा प्रभारी लियाकत अली खान ने बताया कि विवि की अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता जल्द होनी है। इसमें अल्मोड़ा परिसर की टीम भी प्रतिभाग करेगी। जिस पर उन्होंने बताया कि बैडमिंटन महिला व पुरुष टीम के चयन में प्रतिभाग के इच्छुक खिलाड़ी आज 18 अगस्त तक परिसर के क्रीड़ा विभाग में नामांकन कराएं।