अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा नगर में इन दिनों बढ़ती अराजक घटनाएं एक बड़ा चिंता का विषय बन गया है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
मिली जानकारी के अनुसार यहां बीच मालरोड में मारपीट का एक वीडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यह मामला शुक्रवार देर शाम नगर के व्यस्ततम माल रोड का है। जब यहां केमू स्टेशन के समीप किसी बात को लेकर अराजक तत्वों में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई और जमकर लात-घूसों चले। वहीं, अराजक तत्वों ने एक दुकान में घूस कर तोड़-फोड़ कर दुकानदार से भी मारपीट की। इस दौरान माल रोड में भी जाम की स्थिति बन गई। जिसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को भी दी गई। लेकिन पुलिस समय रहते यहां नहीं पहुंच सकी।
सख्त कार्रवाई की मांग
जिस पर दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन की रात्रि गश्त और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए है। साथ ही लोगों ने ऐसे अराजक तत्वों पर सख्य कार्रवाई की मांग उठाई है।