अल्मोड़ा: यूओयू की खास पहल, दिव्यांगजनों और वंचितों को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिए बढ़ाएं कदम

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड मुक्त विवि की ओर से रानीखेत के पीजी कॉलेज में एक विवि एक योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

इस कार्यक्रम में ताड़ीखेत ब्लॉक के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व ग्राम प्रधानों ने भी शिरकत की। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नवीन चंद्र लोहनी ने कहा कि विश्वविद्यालय को आवंटित इस महत्वपूर्ण शोध के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के भी सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज का वंचित वर्ग कई बार उच्च शिक्षा में अपने को नामांकित कराने से वंचित रह जाता है। कुलसचिव डॉ खेमराज भट्ट ने कहा कि विवि दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दुर्गम क्षेत्र में निवास करने वाले व्यक्ति को उच्च शिक्षा से जोड़ना चाहता है। वहीं सहायक प्राध्यापक अंकित सिंह ने शोध प्रपत्रों की प्रविष्टि करते हुए विभिन्न दिव्यांगताओं के कारण, प्रकार व उनके पुनर्वास और सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दी।