अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गयी है।
बोर्ड परीक्षा का आयोजन
जिसमें आज गुरुवार को इंटरमीडिएट भूगोल और अर्थशास्त्र की परीक्षा आयोजित हुई। बोर्ड परीक्षा नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्दन तिवारी ने बताया कि इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा में संस्थागत के कुल पंजीकृत 2114 में से 2096 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 18 अनुपस्थित रहे। जबकि व्यक्तिगत में 57 में से दस परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। लेखाशास्त्र विषय में संस्थागत के 43 और व्यक्तिगत के चार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।