अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के जिला अस्पताल में अब मरीजों को विटामिन बी 12 और डी थ्री समेत थाइराइड जैसी जांच की सुविधा भी मिलेगी।
अस्पताल में पंहुची मशीन
मिली जानकारी के अनुसार अब मरीजों को जल्द ही अस्पताल में विटामिन की सभी जांचों की सुविधा मिलेंगी। थाइराइड की जांच के लिए यहां- वहां के चक्कर लगाने से भी छुटकारा मिलेगा। इसके लिए अस्पताल में मशीन पहुंच गई है। जल्द ही मशीन स्थापित कर मरीजों की जांच शुरू कर दी जाएगी। अल्मोड़ा जिला अस्पताल में नगर समेत दूर-दराज से बड़ी संख्या में मरीज उपचार कराने पहुंचते हैं। जिन्हें बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।