अल्मोड़ा से जुड़ी खबर है। एन एम ओ पी एस उत्तराखंड जनपद अल्मोड़ा के भैंसियाछाना विकास खण्ड में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एक वर्चुअल बैठक आयोजित की गई।
सांसद के घर घंटी बजाओ कार्यक्रम के तहत सांसद के आवास घेराव कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा
जिसमें सांसद के घर घंटी बजाओ कार्यक्रम के तहत सांसद के आवास घेराव कार्यक्रम में चर्चा की गई। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करने का निश्चय किया गया। प्रांतीय कोर कमेटी सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि एक देश में दो विधान किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक आदि पुरानी पेंशन लेंगे लेकिन अधिकारियों, शिक्षकों और कार्मिकों को पुरानी पेंशन का लाभ नहीं दिया जायेगा। ऐसा लोकतंत्र में उचित नहीं है। ब्लाॅक अध्यक्ष हरिवंश बिष्ट ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होना जरूरी है अन्यथा बुढ़ापे में इसका परिणाम सभी को भुगतना होगा, इसलिए पुरानी पेंशन बहाली कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित करें। इस संबंध में कोषाध्यक्ष रमेश मेहरा ने कहा कि सदस्यों को पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी होगी और शत प्रतिशत योगदान भी देना होगा। उन्होंने पिथौरागढ़, चंपावत , बागेश्वर के अधिकारियों,कर्मचारियों और शिक्षकों से 13 अगस्त को अल्मोड़ा पहुंचने का आह्वान किया है। जब सब मिलकर साथ आयेंगे तभी सरकार पुरानी पेंशन के लिए बाध्य होगी। वहीं ब्लाॅक मंत्री गोकुल दुर्गापाल ने कहा कि सभी को अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करना चाहिए जिससे पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल हो सकें। शिक्षिका ऋचा जोशी ने कहा कि विधायक व मंत्री व पूर्व विधायक पेंशन ले सकते हैं तो कार्मिकों, शिक्षकों को पेंशन देने में क्या परेशानी है। ललित लोहनी ने कहा कि सभी लोग अनिवार्यतह उपस्थित रहें।
यह लोग रहें उपस्थित
इस बैठक में एन एम ओ पी एस के प्रान्तीय कोर कमेटी के सदस्य धारेंद्र कुमार पाठक, ब्लाक संरक्षक उमेद सिंह मनराल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाण्डेय, मीडिया प्रभारी मेहताब अंसारी, ब्लाक मंत्री गोकुल दुर्गापाल, ललित लोहनी, डॉ मीनाक्षी पांडेय, अनिल कुमार जोशी, सुनीता बिष्ट, अनिता पटवाल,सुंदर राम, ऋचा जोशी, ममता बगडवाल, सुनीता बोरा, गोविंद जोशी, हेमा पाण्डेय, चंपा बिष्ट, कृष्ण पाल सिंह, मंजू आर्या, देवेंद्र आर्या, भरत लवाल, ओम प्रकाश ,चंदन भट्ट आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता हरिवंश बिष्ट , मुख्य अतिथि प्रान्तीय कोर कमेटी के सदस्य धीरेन्द्र कुमार पाठक व संचालन रमेश मेहरा ने किया।