अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। रामचंद्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा यातायात पुलिस अधिकारियों को अल्मोड़ा नगर में प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु बिना हेलमेट, तीन सवारी, रेट्रो साईलेंसर, रैश ड्राईविंग सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।
पुलिस का अभियान
इसी क्रम में दिनांक- 11.08.2023 को यातायात निरीक्षक गणेश सिंह हरड़िया के नेतृत्व में टीएसआई अयूब अली, इंटरसेप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे द्वारा हमराही पुलिस बल के साथ अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी,बिना डीएल व बिना वाहन कागजात के वाहन चलाने पर 01 बाईक व 02 स्कूटियां सीज की गयी।
20 लोगों पर चालानी कार्यवाही
अभियान के दौरान वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग, रेट्रो साईलेंसर, रैश ड्राईविंग सहित यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई।