अल्मोड़ा: जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा को पुण्यतिथि पर किया गया याद, कहा उनकी रचनाओं से आज भी झलकती है पहाड़ की व्यथा

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में जनकवि गिरीश तिवारी गिर्दा की मंगलवार को पुण्यतिथि थी।

गिरीश तिवारी गिर्दा की पुण्यतिथि पर किया गया याद

जिस पर उन्हें याद किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके जनगीत गाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बीते कल मंगलवार को माल रोड स्थित एक निजी होटल में हुए कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभा में वक्ताओं ने उनका गीत ततुक नि लगा उदेख घुनन मुनई न टेक गाकर उन्हें याद किया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर सरकारों का ध्यान आकर्षित करने का काम किया।