अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में लगातार मौसम में बदलाव जारी है। वहीं बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिलें में बारिश के बाद मलबा और बोल्डर गिरने से छह सड़कें बंद रहीं।
बारिश से जनजीवन प्रभावित
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पीपना मनहैत-डंगूला, सदर-सकनाणा बसर, देघाट-लालनगढी, चमकना रणकुना, पेटशाल- डूंगरी, शेराघाट- कुंजकिमौला सड़कों पर आवाजाही ठप रही, इससे 30 से अधिक गांवों का सड़क संपर्क कटा रहा। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।